हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं वीरभद्र सिंह और सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बीच चल रहे घमासान में अब महिला कांग्रेस भी कूद गई है. वीरभद्र सिंह की सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी की आलोचना करते हुए महिला कांग्रेस की राज्य अध्यक्ष सुशीला नेगी ने कहा है कि पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुक्खू के खिलाफ वीरभद्र सिंह अमर्यादित टिप्पणियां कर रहे हैं और उनकी शिकायत राज्य कांग्रेस प्रभारी प्रतिभा पाटिल से की जाएगी.
महिला कांग्रेस की राज्य अध्यक्ष सुशीला नेगी ने बुधवार को सुक्खू के समर्थन में बयान जारी कर उनके छह साल के कार्यकाल की सराहनीय बताते हुए कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने कार्यकाल में महिलाओं को पूरा मान-सम्मान दिया और उन्हें पार्टी में आगे लाने की रिवायत शुरू की. घर-घर से लोगों को बाहर निकालकर कांग्रेस पार्टी के साथ जोड़ा. उसी का नतीजा है कि प्रदेश में कार्यकर्ताओं की लंबी फौज खड़ी है, जिनके बूते कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में भाजपा को धूल चटा सकती है.
सुशीला नेगी ने कहा कि वीरभद्र सिंह को पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पर टिप्पणी करना शोभा नहीं देते. हाईकमान ने एक निश्चित प्रक्रिया के तहत उन्हें बदला है उस पर जश्न मनाना और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल अनुचित है. पूर्व सीएम की टिप्पणियों से महिला कांग्रेस आहत है. इसलिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मिलकर पूर्व सीएम की शिकायत की जाएगी.
नेगी ने कहा कि वीरभद्र सिंह को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पर टिप्पणी करना शोभा नहीं देते. हाईकमान ने एक निश्चित प्रक्रिया के तहत उन्हें बदला है, उस पर जश्न मनाना और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल अनुचित है. पूर्व सीएम की टिप्पणियों से महिला कांग्रेस आहत है. इसलिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मिलकर पूर्व सीएम की शिकायत की जाएगी. नेगी ने कहा कि वीरभद्र सिंह की टिप्पणियों से लोकसभा चुनाव से पहले न केवल पार्टी को नुकसान हुआ बल्कि कार्यकर्ताओं का मनोबल भी गिरा है.